Thursday, October 22nd, 2026

आठ साल तक सिपाही ने धर्म बदलकर युवती का किया शारीरिक शोषण, लव जेहाद की धाराओं में मुकदमा

हरदोई 
हरदोई पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने धर्म बदलकर युवती का आठ साल शारीरिक शोषण किया। उसने शादी कर पत्नी का दर्जा देने की बात कही तो उसे तेजाब से जलाकर मार डालने की धमकी दी। उसके खिलाफ पीड़िता ने महिला थाने में रेप, एससीएसटी एक्ट,  लव जेहाद की धाराओं में केस दर्ज कराया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। उन्नाव के थाना सफीपुर के एक गांव की युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके घर पर 2013 में कानपुर देहात के रूरा कस्बे के गांधीनगर निवासी सिपाही मो. नदीम प्रार्थनापत्र की जांच के लिए आया था। तब उसने अपना नाम राहुल बताया। उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फिर उसने स्वजातीय बताकर उसे झांसे में ले लिया। खुद को सीओ सफीपुर तौकीर हुसैन का गनर बताया। इसके बाद शादी का झांसा देकर छह माह शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी करने की बात की तो नदीम ने सच्चाई बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। परेशान होकर तत्कालीन एसपी उन्नाव सोनिया सिंह को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी के कहने पर सिपाही ने उसे अपने साथ रखा पर कोई कानूनी कागजात नहीं बनवाए। 

जब कानूनी कागजात बनवाने के लिए कहा तो शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगा। वह गर्भवती हुई तो तीन बार जबरिया गर्भपात कराया। नदीम व उसके पूरे परिवार ने समय-समय पर जान से मारने की धमकी दी। युवती के अनुसार नदीम ने आज तक उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया। बीते 8 सालों से उसका शोषण कर रहा है। एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच सीओ बघौली उमाशंकर को दी गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

#For eight years

Source : Agency

पाठको की राय